बारातियों से भरी बोलेरो खाई में गिरी,तीन की मौत कई घायल,बढ सकती हैं मृतकों की संख्या

जिले के दूरस्थ क्षेत्र ओखलकांडा में सोमवार को बारातियों से भरी बोलेरो गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों के मरने की सूचना है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे है।
जानकारी के मुताबिक ओखलकांडा क्षेत्र में कौन्ता-पटरानी मोटर मार्ग पर एक बारातियों से भरा बोलेरो वाहन बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों के अनुसार वाहन में कई लोग सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

घायलों को 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने एक महिला और दो पुरुष को मृत घोषित कर दिया। जबकि चार अन्य लोगों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है, जो हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने हादसे को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि ओखलकांडा क्षेत्र में इससे पहले भी कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं। लेकिन जिला प्रशासन अब तक सड़क सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है। दुर्गम क्षेत्रों में बदहाल सड़कों, सुरक्षा दीवारों की कमी और नियमित निरीक्षण न होने के चलते ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं।

  • Related Posts

    आयुर्वेद को पुनर्जीवन की जरूरत, केवल घोषणाओं से नहीं बनेगी बात

    उत्तराखंड की पहचान रही आयुष चिकित्सा व्यवस्था, लेकिन संसाधनों और नीतिगत उपेक्षा से जूझ रहा विभाग उत्तराखंड को आयुर्वेद और योग की भूमि माना जाता है। हिमालयी जड़ी-बूटियों और प्राचीन…

    पीएम मोदी के 12 वर्ष स्वर्णिम अध्याय, भारत बना सशक्त राष्ट्र बिष्ट

    भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर इसे भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताया। कहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *