श्री रंजन कुमार बने बीएचईएल हरिद्वार के नए प्रमुख

  • महाप्रबंधक एवं प्रमुख (एचईईपी एवं सीएफएफपी) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया

हरिद्वार, 25 फरवरी: बीएचईएल हरिद्वार के नवनियुक्त, महाप्रबंधक एवं प्रमुख (एचईईपी एवं सीएफएफपी) श्री रंजन कुमार ने आज कार्यभार ग्रहण किया है । पूर्व कार्यपालक निदेशक श्री टी. एस. मुरली की सेवानिवृत्ति के बाद, श्री रंजन को यह बेहद महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है । इससे पूर्व वह महाप्रबंधक (ऑपरेशन्स) एचईईपी एवं महाप्रबंधक एवं प्रमुख (सीएफएफपी) के रूप में कार्यरत थे ।

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात संस्थान के नाम अपने सम्बोधन में श्री रंजन कुमार ने कहा कि हरिद्वार इकाई के नेतृत्व की जिम्मेदारी, मेरे लिए बेहद सम्मान का विषय है । उन्होंने बताया कि बीएचईएल हरिद्वार की गिनती कंपनी की बड़ी एवं महत्वपूर्ण इकाइयों में की जाती है और हमें अपनी इस पहचान को बरकरार रखना है । श्री रंजन कुमार ने कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से, हम अपने संस्थान को उन्नति के पथ पर और आगे लेकर जाएंगे ।

उल्लेखनीय है कि श्री रंजन कुमार ने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा (रांची) से, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है । वर्ष 1990 में उन्होंने बीएचईएल की तिरुचिरापल्ली इकाई से अपने करियर की शुरूआत की । अपनी प्रशिक्षण अवधि पूरी करने के बाद दो साल उन्होंने, इंजीनियरिंग तथा डिजाइनिंग के क्षेत्र में कार्य किया । वर्ष 1993 में श्री रंजन कुमार बीएचईएल हरिद्वार की सीएफएफपी इकाई से जुड़े । श्री रंजन कुमार के पास मेंटीनेंस सर्विसेज, सेंट्रल डिस्पैच, मैटेरियल मैनेजमेंट, प्रोडक्शन, मैन्यूफैक्चरिंग, प्लानिंग एवं डेवलपमेंट आदि अनेक क्षेत्रों में काम करने का गहन एवं व्यापक अनुभव है ।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कर्मचारियों के साथ संवाद किया तथा विभिन्न मुद्दों पर उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए । इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री अगस्टिन खाखा सहित अन्य महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *