पक्षप्रमुख के जन्मदिन पर शिवसेना ने दिखाया एकजुटता और समर्पण

आज शिव सेना देहरादून द्वारा शिव सेना पक्षप्रमुख, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री उद्धव साहेब जी ठाकरे का 66 वाँ जन्मदिन शिव सेना मुख्यालय गोविंद गढ़ में मनाया, इस अवसर पर स्कूल के छोटे छोटे बच्चो को छाते भेट किए।

इस मौक़े पर शिव सेना उत्तराखण्ड प्रमुख गौरव कुमार ने कहा कि आज सभी शिव सैनिकों के लिए बड़ी ख़ुशी का दिन है क्योकि आज ही के दिन सभी शिवसैनिकों के दिलो में राज करने वाले हमारे प्रेरणा स्त्रोत माननीय उद्भव जी ठाकरे का जन्मदिन है, गौरव कुमार ने बताया कि उद्भव जी की प्रेरणा से सभी शिवसैनिक सामाजिक व जनहित के कार्य करते है, सभी शिवसैनिकों ने उद्भव साहेब के दीर्घायु होने की कामना की।

जिला सचिव अभिनव बेदी ने कहा कि पूरे देश में शिव सैनिक हिंदू हृदय सम्राट वंदनीय बाला साहेब जी ठाकरे के समाज सेवा के कार्य कर रहे है, शिव सैनिक 80% समाज सेवा, 20% राजनीति की भावना से कार्य करते है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ज़िला उपप्रमुख शिवम् गोयल, रोहित बेदी, वासु परविंदा, सोनू आहुजा, अमित बजाज, कृष्णा  बेदी, हर्षित कुमार, कविता आहूजा,मोहम्मद फरीद , लक्ष्य बजाज, देव बेदी, उमेश सिंह आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *