उत्तरकाशी में SDRF और पुलिस टीमें अलर्ट पर

जनपद में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिले के विभिन्न हिस्सों में सड़कों पर पेड़, मलबा और पत्थर गिरने से यातायात बाधित हो गया है। प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों की टीमों को मौके पर भेज दिया है। मार्गों को खोलने के लिए श्रमिकों और भारी मशीनों की तैनाती की गई है तथा अवरुद्ध सड़कों को जल्द से जल्द सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

लगातार बारिश से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मार्गों को खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है और बहुत जल्द यातायात बहाल कर दिया जाएगा। साथ ही स्थानीय लोगों और यात्रियों को अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।

उत्तरकाशी आपदा संभावित जिला होने के कारण प्रशासन ने सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए SDRF और पुलिस की टीमें अलर्ट मोड पर रखी गई हैं। भारी बारिश और भूस्खलन के चलते बंद पड़े मार्गों से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, हालांकि प्रशासन का दावा है कि लगातार प्रयासों से हालात जल्द ही सामान्य कर दिए जाएंगे।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि गंगोत्री, बड़कोट, पुरोला, जानकीचट्टी और इनके आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश, बिजली के साथ तूफान तथा अत्यधिक तीव्र बारिश होने की संभावना है। इस पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

  • Related Posts

    “हर श्रद्धालु हमारा मेहमान” – जिलाधिकारी मनीष कुमार

    संजू पुरोहित सम्पादक उत्तर भारत के प्रमुख सिद्धपीठों में शुमार पूर्णागिरि मंदिर का वार्षिक मेला इस वर्ष 27 फरवरी (होलिया एकादशी) से प्रारंभ होकर 15 जून तक लगातार 109 दिनों…

    15 फरवरी से स्व. तेज सिंह लड़वाल मेमोरियल मैदान बनेगा कुमाऊं प्रीमियर लीग 2026 का केंद्र

    संजू पुरोहित सम्पादक खेल प्रेमियों के लिए गर्व का क्षण आने वाला है। लड़वाल स्टेट स्थित स्वर्गीय तेज सिंह लड़वाल मेमोरियल खेल मैदान में 15 फरवरी से पहली बार कुमाऊं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *