जिले में 51 मतदेय स्थलों के संशोधन पर बनी सहमति

जिला निर्वाचन विभाग की ओर से उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान राजनैतिक दलों व ग्रामीणों की ओर से प्रदत्त मतदेय स्थलों के परिवर्तन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान कुल 51 मतदेय स्थलों के स्थान परिवर्तन व संशोधन को लेकर सहमति बनी।

कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश ने बताया कि जनपद में अधिक दूरी होने अथवा अन्य कारणों से मतदेय स्थल परिवर्तन और संशोधन के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। जिनमें से सभी का भौतिक सत्यापन और चर्चा कर परिवर्तन अथवा संशोधन हेतु प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। जिन्हें स्वीकृति के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ विधानसभा में जहां 8 नए मतदेय केंद्र बनाए जाने हैं। वहीं 2 मतदेय केंद्रों में संशोधन के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।

जबकि भाजपा के विनोद कनवासी की ओर से सूगी-करछूना मतदेय केंद्र के परिवर्तन का सुझाव दिया गया है। वहीं विधानसभा थराली में 17 और कर्णप्रयाग में 15 नए मतदेय केंद्र बनाने के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। जबकि कर्णप्रयाग विधानसभा में 9 व थराली विधानसभा में 6 मतदेय केंद्रों में संशोधन के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। जिस पर सभी राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों द्वारा सहमति जताई गई है। बैठक में कांग्रेस के आनंद सिंह पंवार, भाजपा के विनोद कनवासी, आप के अनूप रावत, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र चंद्र सती, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गीताराम उनियाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *