देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी समेत 6 जिलों में भारी बारिश को लेकर स्कूल बंद

पहाड़ों की रानी मसूरी में तेज बारिश के चलते केंम्पटी फॉल मार्ग पर वाइल्डफ्लावर होटल के समीप एक विशालकाय पेड़ अचानक गिर गया। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। स्थानीय प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और वन विभाग को जैसे ही घटना की सूचना मिली, मौके पर तुरंत एक जेसीबी मशीन और दर्जनों कर्मचारी भेजे गए। वन विभाग के अधिकारियों ने पेड़ को काटकर हटाया और सड़क पर फैले मलबे को हटाने का काम शुरू किया।

भारी बारिश की चेतावनी के बाद आज कई जिलाधिकारियों ने स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। राजधानी देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल और उधम सिंह नगर के डीएम ने आज भारी बारिश की चेतावनी को देखते एक से 12वीं तक के आंगनबाड़ी केंद्रों, सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए अवकाश घोषित किया है।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *