कौशल विकास के बिना युवाओं का भविष्य अधूरा: सचिन चौधरी

हरिद्वार, 28 मार्च 2025
आज भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून की ओर से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के मैचैनिकल इंजीनियरिंग तथा डिज़ाइन साइंस विभाग के मानक क्लब के विद्यार्थियों के लिए हरिद्वार स्थित वी मार्क इंडस्ट्रियल यूनिट में एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के प्रारंभ में वी मार्क इंडस्ट्रियल हरिद्वार यूनिट की ओर से श्री सुरेश चंदोला सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा औद्योगिक इकाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

औद्योगिक भ्रमण के दौरान इकाई की ओर से श्री रूपेंद्र ने विद्यार्थियों को औद्योगिक प्रक्रिया को भी समझाया। इस कार्यक्रम में आईआईटी रुड़की के अनेक विद्यार्थियों ने औद्योगिक स्थल पर औद्योगिक प्रक्रिया को जाना तथा विषय से संबंधित प्रश्नों पर विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की। इस कार्यक्रम में मानक क्लब के प्रतिभागी अभिषेक शर्मा ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा आयोजित इस शैक्षिक भ्रमण के द्वारा विद्यार्थियों को तकनीकी के विषय में जानने का अवसर मिला हैं।

इस अवसर पर अपने संदेश में भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून के सह निदेशक श्री सचिन चौधरी ने कहा कि युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए कौशल विकास किया जाना आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक भ्रमण युवाओं को तकनीकी तथा कौशल बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।  औद्योगिक भ्रमण में उपस्थित मानक संवर्धन सलाहकार डॉ जितेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों के भ्रमण से विद्यार्थियों को औद्योगिक प्रक्रिया के विषय में जानकारी मिल पाती हैं। कार्यक्रम के समन्वयक तथा भारतीय मानक ब्यूरो के रिसोर्स पर्सन डॉक्टर विजय शर्मा ने मानक क्लब के लिए आयोजित की जा रही गतिविधियों के लिए भारतीय मानक ब्यूरो का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा वी मार्क इंडस्ट्रियल हरिद्वार यूनिट के श्री सुरेश चंदोला का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    उद्यमियों को बांटे 33.25 करोड़ के स्वीकृति पत्र, 129 करोड़ की लीड जेनरेट

    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर और रुड़की में एक दिवसीय ‘पीएनबी मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को सुलभ…

    हरिद्वार में मकान सूचीकरण का कार्य शुरू, जिलाधिकारी ने पारदर्शिता पर दिया जोर

    भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का अभियान जनपद हरिद्वार में आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *