सबर सिंह रावत प्रदेश अध्यक्ष, महावीर सिंह त्यागी महासचिव निर्वाचित

***राजकीय वाहन चालक महासंघ उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी गठित

हरिद्वार। राजकीय वाहन चालक, उत्तराखंड के द्विवार्षिक अधिवेशन में पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी गठित की गई। नई कार्यकारिणी में सबर सिंह रावत को प्रदेश अध्यक्ष एवं महावीर सिंह त्यागी को प्रदेश महामंत्री चुना गया। इसके साथ अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया।

गौरतलब है कि राजकीय वाहन चालक महासंघ, उत्तराखंड का 11वां द्विवार्षिक अधिवेशन प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र गुकांवि में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर किरण जैसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरांत महासंघ की पुरानी प्रदेश कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी गठित की गई। नई कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष- सबर सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री- महावीर सिंह त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- रमेश लाल, भगवती उनियाल -उपाध्यक्ष मुकेश पुरी -कोषाध्यक्ष, जयवीर सिंह राणा, धीरेन्द्र प्रसाद संगठन मंत्री, संप्रेषक प्रदीप सिंह, धीरेन्द्र प्रसाद रावत, मुख्य सलाहकार, गोपाल सिंह अधिकारी प्रमुख सलाहकार, कार्यालय मंत्री शिवकुमार, सहायक कार्यालय मंत्री जितेंद्र कुमार, संगठन मंत्री गौरव कैंथुरा, नत्थू लाल नौटियाल संयुक्त मंत्री, कृष्ण कुमार सैनी संरक्षक, पंकज भंडारी को चुना गया। मुख्य चुनाव अधिकारी पुष्कर सिंह पंवार, सहायक चुनाव अधिकारी धीरेन्द्र सिंह व महावीर त्यागी ने परिणाम की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सबर सिंह ने किया।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *