जनमानस की समस्या का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता-जिलाधिकारी सविन बंसल

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प को सिद्वी तक ले जाने में जुटा जिला प्रशासन।

मानसून सीजन में शहर का एंट्री द्वार आईएसबीटी चौक अब नहीं होगा जलमग्न।

आईएसबीटी चौक से आउटफॉल तक ड्रेनेज सिस्टम और नाले की सफाई का काम शुरू।

देहरादून के पौराणिक साईं मंदिर जंक्शन, कुठालगेट और दिलाराम पहाड़ी शैली में बनेगे सौंदर्यीकृत ट्रैफिक रेगुलेशन चौराहे चौक।

डीएम के निश्चय अनुरूप 05 वर्ष में प्रथमबार, प्रमुख चौराहों पर लगे पुलिस के 150 सीसीटीवी कैमरे स्मार्ट कन्ट्रोलरूम से हुए कनेक्ट ।

मा0 सीएम की प्ररेणा से जिले  के 11 अति व्यस्त जंक्शनों पर भी  ट्रैफिक लाइट लगनी हो जायेंगी अगले माह शुरू।

मात्र एक माह में डीएम ने स्मार्ट सिटी से किया बजट का प्रबंधन,निर्माण के संग योजना का रखरखाव भी शामिल।

देहरादून। राजधानी देहरादून में जनमानस को सुगम सुविधा मुहैया कराने में जिलाधिकारी सविन बंसल हर स्तर के कार्यों को धरातल पर उतार रहे है और मुख्यमंत्री के संकल्प को सिद्वी तक ले जाने का काम कर रहे है।

जिलाधिकारी के प्रयासों से जहां देहरादून के पौराणिक धरोहरों की तस्वीर संवरने लगी है वही सुगम और सुरक्षित सड़क सुविधा के लिए अभिनव पहल शुरू की गई है। शहर में नव निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्याे के लिए जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी बजट से 10 करोड़ की धनराशि का प्राविधान किया है।
मानसून सीजन में शहर का एंट्री द्वार आईएसबीटी चौक अब जलमग्न नहीं होगा। मा0 सीएम की प्ररेणा से  जिलाधिकारी के प्रयासों से आईएसबीटी में स्मार्ट सिटी से नया ड्रेनेज सिस्टम निर्माण का काम शुरू हो गया है और जल्द ही इसे पूरा किया जाएगा। जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी बजट में योजना के निर्माण के साथ ही इसके रखरखाव का प्रावधान भी किया है। आईएसबीटी में जलभराव की समस्या दूर होने से आम जनता एवं यात्रियों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पडेगा।
जिलाधिकारी की पहल पर राजधानी देहरादून को सुंदर और पौराणिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों से संवारने के लिए अभिनव कार्य किए जा रहे है। इसमें देहरादून स्थित साई मंदिर जंक्शन, कुठालगेट और दिलाराम चौक का पहाड़ी शैली में सौन्दर्यीकरण का काम शुरू हो गया है। जिसके अंतर्गत राज्य की सांस्कृतिक विशेषताओं को दर्शाती हुई कलाओं के माध्यम से चौराहे सजाने का काम किया जा रहा है।

इसके साथ ही लोक परंपरा, सांस्कृतिक धरोहर, और धार्मिक स्थलों की कलाकृतियों के साथ राज्य आंदोलनकारियों की स्मृतियों को भी चौराहों और मुख्य मार्गों पर प्रदर्शित कराया जा रहा है, ताकि देहरादून आने वाले पर्यटकों को यहां की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का अवसर मिल सके।
राजधानी देहरादून में सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित यातायात के लिए भी जिलाधिकारी प्रतिबद्व है। देहरादून के 11 प्रमुख जंक्शनों पर ट्रैफिक लाइट लगाने के लिए टेंडर इत्यादि सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अगले माह से ट्रैफिक लाइट लगवाने का काम भी शुरू किया जाएगा। वही जिलाधिकारी के प्रयासों से शहर में 05 वर्षों में प्रथम बार प्रमुख चौराहों पर लगे पुलिस के 150 सीसीटीवी कैमरे भी इंटीग्रेट करवाए जा चुके है। जिससे सड़को पर सुरक्षित यातायात की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।
जिलाधिकारी सविन बंसल जनमानस की समस्या को अपनी पीड़ा समझ कर लगातार जनसेवा में जुटे है और सिर्फ दिखावा और कहते नहीं, बल्कि पूरे मनोयोग से जन समस्याओं का समाधान करते है। जिलाधिकारी के अथक प्रयासों से ही देहरादून में आज कई योजनाएं धरातल पर उतर रही है और समस्याओं का तत्परता और समय से समाधान होने से आम जनता को राहत मिल रही है।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *