हेमकुंड साहिब में पहंुच रहे रिकार्ड तोड यात्री

हेमकुंड साहिब यात्रा में रविवार को सर्वाधिक तीर्थयात्री पहंुचे थे। खास बात यह है कि हेमकुंड में अब बर्फ तेजी से पिघल रही है। हेमकुंड साहिब में सरोवर से बर्फ पूरी तरह से पिघल चुकी है। जिससे श्रद्धालुओं को पवित्र सरोवर में स्नान करने में या फिर अन्य खतरे नहीं है। हालांकि अटलाकोटी से हेमकुंड तक अभी भी रास्ते के दोनों ओर अभी भी एक फीट से अधिक बर्फ जमी है। रविवार को हेमकुंड साहिब में झमाझम बर्फबारी हुई है। कपाट खुलने के बाद यह पहली बर्फबारी है। सोमवार को मौसम साफ होने के कारण भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब का रूख किया।

रविवार को सुबह से मौसम साफ था। 2200 से अधिक तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के दर्शनों को आए। कपाट खुलने से लेकर अब तक 17478 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। बताया कि दोपहर दो बजे बाद मौसम का मिजाज बदला व झमाझम बर्फबारी हुई। जिसका यात्रियों ने खूब आनंद उठाया। सोमवार को मौसम साफ होने के साथ ही श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। जून माह में बर्फ का अंदेशा किसी भी तीर्थयात्री को नहीं था। इस दौरान तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के दौरान कहीं देर तक धाम में ही जमे रहे।

सायं तक क्षेत्र में बर्फबारी होती रही। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनजमेंट ट्रस्ट के सीईओ सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में दो इंच तक बर्फ गिरी है। गिरी बर्फ तेजी से पिद्यल भी रही है। कहा कि हेमकुंड यात्रा पूरी तरह सुरक्षित है। सुलतान विंड अमृतसर से पहुंचे प्रकाश कौर ने बताया कि हेमकुंड साहिब में दर्शनों के साथ बर्फबारी का आनंद अकल्पनीय है। सचमुच यह क्षेत्र देवभूमि है। अमृतसर निवासी रणजीत कौर हेमकुंड स्वजनों के साथ आए हैं उनका कहना है कि हेमकुंड साहिब में माथा टेकने आए थे हेमकुंड में जिस प्रकार यात्रा के दौरान बर्फबारी हुई है उससे उनकी यह यात्रा यादगार हो गई है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के बारह वर्ष पूरे होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया देश की बड़ी उपलब्धि

    जिला भाजपा कार्यालय रूड़की पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा,जनसेवा,जनकल्याण एवं सुशासन के गौरवपूर्ण बारह साल पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,रूड़की द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें…

    बॉलीवुड सिंगर शबाब साबरी ने साबिर पाक की दरगाह में हाजिरी दे मांगी अमनो-सलामती की दुआएं

    बॉलीवुड (मुंबई) के सिंगर तथा दर्जन भर से अधिक फिल्मों में अपने सुरों और संगीत का जादू जगाने वाले शबाब साबरी ने विगत रात्री हजरत मखदूम साबिर कलियरी की दरगाह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *