उचित दर की दुकान पर राशन कार्ड धारकों को राशन के लिए घंटों लगना पड़ रहा लाइन में

हरिद्वार।राशन कार्ड (Ration Card) धारकों को समय पर राशन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। लेकिन देखने में आया है कि शास्त्री नगर वार्ड नंबर 33 में उचित दर की दुकान पर व्यवस्थाएं ठीक ना होने के कारण राशन वितरण करने में परेशानी आ रही है आलम यह है कि पहले ही कोटे के वितरण में ही राशन धारकों को देखकर डीलर के हाथ पांव फूल गए। और उनको जगह कम होने के कारण सड़क पर खड़े होकर  राशन का वितरित करना पड़ा। साथ ही राशन धारकों को लाइन मैं 4 से 5 घंटे इंतजार करना पडा  कुछ राशन धारकों को बड़ी लाइन देखकर अपने घर वापस भी आना पड़ा। बताते चलें कि वार्ड नंबर 35 में उचित दर  की दुकान पर 3 फरवरी को नगर मजिस्ट्रेट द्वारा कार्यवाही करते हुए अभिलेखों को जप्त कर लिया गया था । वार्ड नंबर 35 में उचित दर की दुकान का राशन भी वितरण के लिए वार्ड नंबर 33 मैं दिया गया है जगह कम होने के कारण एवं ज्यादा राशन धारक होने के कारण राशन वितरण में परेशानियां हो रही है।

राशन धारकों का यह भी कहना है कि इससे अच्छा तो हमारा पहला डीलर ही सही था और हमें कभी राशन लेने में दिक्कत नहीं हुई।

 

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *