निष्पक्ष पत्रकारिता भी संकट के दौर से गुजर रही है- राजेंद्र चौधरी

संवाद कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे सपा नेता राजेंद्र चौधरी का प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी व महामंत्री दीपक मिश्रा ने किया स्वागत

हरिद्वार, 28 अप्रैल। प्रेस क्लब द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री दीपक मिश्रा ने स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजेंद्र चौधरी ने कहा कि निष्ठा ईमानदारी से निष्पक्ष पत्रकारिता करना भी संकट के दौर से गुजर रहा है। लोकतंत्र में पत्रकारिता को जीवित रखने का दायित्व पत्रकार समाज पर है। उन्होंने पत्रकारों पर हो रहे हमले की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि अनियंत्रित होती नौकरशाही के कारण नैतिक मूल्य तहस-नस हो रहे हैं। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भ्रमजाल फैलाया जा रहा है। सत्य को असत्य करने की कोशिश की जा रही है। समाज में दूरियां बढ़ रही है। भाईचारा समाप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा खतरा नफरत का बाजार है। नौजवान, किसान हताशा निराशा का सामना कर रहे हैं। नौजवान रोजगार के लिए परेशान है। महिलाओं का जीवन भी संकट में है। महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। समाजवादी पार्टी मानती है कि सामाजिक न्याय सबसे बड़ा माध्यम होना चाहिए। पिछड़ों और वंचितों को अवसरों से दूर रखा जा रहा है। राजनीति भी ईमानदारी से की जा सकती है। लोकतंत्र में हालात बदले बदले से हैं। चारों तरफ अराजकता फैली हुई है। कानून को मनमाने तरीके से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल में उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ। सभी वर्गों के हितों में काम किए गए। बढ़ती महंगाई के कारण आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। किसान मजदूर परेशान है। लेकिन भारत की जनता के पास सबसे बड़ी ताकत है। राजनीति में संविधान एवं जनता सर्वपरी है। सत्ता में बैठी सरकार को जनता के हितों में फैसले लेने चाहिए। लोकतंत्र के मूल्यों को समझने की आवश्यकता है। इस दौरान सपा नेता महंत शुभम गिरी ने राजेंद्र चौधरी, प्रो.बी.पांडेय को चित्र प्रदान किया। सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनेंद्र मिश्र, उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डा.राजेंद्र पाराशर मशकुर कुरैशी, महेन्द्र यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष लव कुमार दत्ता, पूर्व प्रदेश महासचिव महंत शुभम गिरी, नरेन्द्र गुर्जर, जयराम सैनी, नैन सिंह, सपा छात्र सभा पूर्व महानगर अध्यक्ष कपिल शर्मा जौनसार आदि सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। प्रेस क्लब के सुनील पाल, राहुल वर्मा, अमित शर्मा, रोहित सिखौला, दीपक नौटियाल, सुनील दत्त पांडेय, ललितेंद्रनाथ, आशीष मिश्रा, नरेश गुप्ता, मयूर सैनी ने राजेंद्र चौधरी का स्वागत किया।

  • Related Posts

    उद्यमियों को बांटे 33.25 करोड़ के स्वीकृति पत्र, 129 करोड़ की लीड जेनरेट

    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर और रुड़की में एक दिवसीय ‘पीएनबी मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को सुलभ…

    हरिद्वार में मकान सूचीकरण का कार्य शुरू, जिलाधिकारी ने पारदर्शिता पर दिया जोर

    भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का अभियान जनपद हरिद्वार में आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *