प्रो सुनील कुमार बत्रा को बनाया गया रेड क्रॉस का जिला नोडल अधिकारी

हरिद्वार। 12 अप्रैल 2025  हरिद्वार के प्रतिष्ठित एस एम जे एन पी जी कॉलेज के प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा को राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा हरिद्वार जिले का जिला नोडल अधिकारी बनाया गया हैं।

कॉलेज की इस उपलब्धि पर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष  श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने प्रोफेसर डॉ बत्रा को बधाई दी तथा कहा कि इस उपलब्धि का लाभ जनपद हरिद्वार के छात्रों को मिलेगा। कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि यह कॉलेज परिवार के लिए गौरव की बात हैं।

नवनियुक्त रेड क्रॉस जिला हरिद्वार नोडल अधिकारी प्रो बत्रा ने बताया कि जिले के सभी शासकीय, अशासकीय तथा निजी महाविद्यालयों में रेड क्रॉस यूनिट्स को स्थापित कर उनके प्रभारी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया  इसी क्रम मे 15 अप्रैल को शासकीय तथा अशासकीय महाविद्यालयों के प्रभारियों को एस. एम. जे. एन. पी. जी. कॉलेज में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के बारह वर्ष पूरे होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया देश की बड़ी उपलब्धि

    जिला भाजपा कार्यालय रूड़की पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा,जनसेवा,जनकल्याण एवं सुशासन के गौरवपूर्ण बारह साल पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,रूड़की द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें…

    बॉलीवुड सिंगर शबाब साबरी ने साबिर पाक की दरगाह में हाजिरी दे मांगी अमनो-सलामती की दुआएं

    बॉलीवुड (मुंबई) के सिंगर तथा दर्जन भर से अधिक फिल्मों में अपने सुरों और संगीत का जादू जगाने वाले शबाब साबरी ने विगत रात्री हजरत मखदूम साबिर कलियरी की दरगाह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *