प्रेस क्लब ने किया संवाद कार्यक्रम का आयोजन

इंद्रलोक कॉलोनी की समस्याओं से अवगत कराया

देखें वीडियो

कार्यक्रम में एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी
शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र का विकास करना प्राथमिकता-अंशुल सिंह

हरिद्वार, 24 अप्रैल। प्रेस क्लब द्वारा बृहष्पतिवार को संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने एचआरडीए की योजनाओं और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के विभिन्न सवालों के जवाब भी दिए। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री दीपक मिश्रा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर अंशुल सिंह का स्वागत किया। एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने कहा कि शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।

एचआरडीए द्वारा नारसन बॉर्डर पर भव्य स्वागत द्वार बनाया जा रहा है। डेढ़ साल से चल रहा स्वागत द्वार का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। यह प्रयोग सफल रहा तो अन्य बॉर्डर पर भी स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। कांवड़ पटरी पर ग्रीनरी और पेड़ पौधे लगाने के लिए यूपी सिंचाई विभाग को पत्र लिखे गए हैं। डामकोठी का भव्य सौंदर्यकरण किया जाएगा और उसके आसपास पेड़ पौधे लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि एचआरडीए द्वारा भल्ला कालेज मैदान पर बनाए गए अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम में वेटरन चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया। बरसात के दौरान स्टेडियम में कई प्रेक्टिस पिच बनाई जाएंगी। स्टेडियम में पवेलियन बनाने के लिए भी भारत सरकार को पत्र लिखा गया है। पवेलियन बनने के बाद रणजी ट्रॉफी जैसे आयोजन भी हरिद्वार में कराए जाएंगे। बताया कि बच्चों को खेल का सामान और ड्रेस भी दी जाएंगी। इसके अलावा शंकराचार्य चौक पर फ्लाईओवर के नीचे बनाए गए स्पोर्ट्स जोन में बच्चे खेल रहे हैं, जिसे देखकर अच्छा लगता है। हरिद्वार मास्टर प्लान में उस क्षेत्र को और भी ज्यादा विकसित किया जाएगा। विकास की योजनाएं स्कूलों में चलाई जाएंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर लाइट लगाई जा रही हैं। अगले दो महीने में गांवों में भी खेल के मैदान बनाए जाएंगे। जिसमें गांव के युवा खेल के साथ साथ अग्निवीर जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं।

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार सुश्री सुदेश आर्या ने इंद्रलोक कॉलोनी की सड़क समस्या, सीवर समस्या, कूड़ा निस्तारण आदि की समस्याओं को रखा और इनके निराकरण के बाबत उपाध्यक्ष अंशुल सिंह जी से संवाद किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम

    नेट ज़ीरो लक्ष्यों के लिए अल्ट्रा लो हेड टर्बाइन सुविधा स्थापित भारत के ‘नेट ज़ीरो 2070’ लक्ष्यों को गति देने और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *