कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

महापौर दीपक बाली ने बुधवार को पंत पार्क पहुंचकर भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत स्मारक समिति द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी, देश के पूर्व गृहमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती l पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी स्मृति में पौधरोपण किया। महापौर ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत देश के महान नेताओं में से एक है, जिन्होंने अपनी त्याग और तपस्या से इस देश को न सिर्फ आजाद कराया बल्कि आजादी के बाद देश के नवनिर्माण में भी जो भूमिका निभाई वह हमेशा याद रहेगी।

हमारा सौभाग्य है की काशीपुर पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की कर्मभूमि रही है। हम उन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को शत-शत नमन करते हैं और उनके आदर्श और राष्ट्रहित सर्वोपरि की उनकी सोच पर चलने का संकल्प लेते हैं। इस दौरान समिति के संयोजक दिलीप मेहरोत्रा , सह संयोजक एमएस रावत , महामंत्री गौतम मेहरोत्रा, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, शफीक अहमद अंसारी, मनोज जोशी, विमल गुड़िया, अलका पाल, अरुण चौहान आदि मौजूद रहे l

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *