प्रयागराज कुंभ 2025

(प्रयागराज कुंभ श्रृंखला)

-सुदेश आर्या

(प्रयागराज कुंभ की पिछली श्रृंखला में आप प्रयाग में पहुंचे किन्नर अखाड़े के विषय में पढ़ चुके हैं)

उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का भव्य आयोजन 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा से 26 फरवरी को महाशिवरात्रि तक 45 दिनों तक चलेगा। महाकुंभ को दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक मेले में से एक माना जाता है।

कुंभ मेले का आयोजन प्रयागराज, हरिद्वार, नासिक और उज्जैन में होता है। कुंभ में संतों, साधुओं और तीर्थयात्रियों से भरा जीवंत वातावरण वास्तव में अविस्मरणीय आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव बनाता है।

हरिद्वार कुंभ में पधारे ये महंत गीतानंद गिरी जो कुमाऊं गढ़वाल के रहने वाले हैं ये भी प्रयागराज कुंभ में पहुंच चुके हैं। ये दो लाख रुद्राक्ष का बना मुकुट अपने सिर पर धारण किए हुए हैं। जिसका वजन 45 किलो है। इनका कहना है कि अगर विश्वास ना हो तो आप इस मुकुट को तौलकर भी देख सकते हैं।

ये सब रुद्राक्ष नेपाल से मंगाए गए हैं। चीनी में 11 मुखी 21 मुखी पांच मुखी सात मुखी रुद्राक्ष है और इनमें गौरी शंकर भी हैं। इनके गले में 20,000 मालाएं हैं।
इनकी जैकेट भी अनोखी है। जो पूरी रुद्राक्ष की बनी हुई है और इसमें आगे चेन भी लगी हुई है।

यह हठयोगी हैं। बताते हैं कि इन्होंने 5 साल अग्नि तपस्या की है। अर्थात् अग्नि के बीच बैठकर चारों ओर से धोनी रमाते हैं। कहते हैं कि सालोंसाल हम अपने शरीर को कष्ट देकर शरीर को तपाते हैं।

प्रयागराज में इस प्रकार के साधु संतों के विषय में अनोखी जानकारी व उनके अनोखे कारनामे में पढ़ने के लिए पोर्टल पढ़ते रहिए।

  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बार काउंसिल सदस्य बनने पर राव मुनफैत का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *