कहीं तस्वीर नहीं मिलती तो कहीं फ़्रेम नहीं मिलता

सुदेश आर्या

एक व्यक्ति बरसों की मेहनत के बाद लकड़ी का एक खूबसूरत फ़्रेम तैयार करता है। शानदार नक्काशी और चमकदार फ़्रेम। अब वो इस फ्रेम को लेकर बाज़ार में निकलता है कि इसमें लगाने लायक मनभावन इतनी ही खूबसूरत कलाकृति भी मिल जाए।

पैसों की कहीं कोई कमी नहीं है। महंगी से महंगी कलाकृति वो खरीद सकता है, लेकिन मुसीबत ये है कि “जीवनरूपी” फ़्रेम के आकार की उतनी ही खूबसूरत कलाकृति उसे नहीं मिल पाती। कोई आकार से लम्बी है तो कोई चौड़ी। फ़्रेम कितना भी खूबसूरत हो, उसमें अगर कलाकृति ना हो तो वो अधूरा ही लगेगा। ये फ़्रेम भी अधूरा ही रह जाता है।

बुद्धिमान लोग उसे समझाते भी हैं कि भाई तुझे पहले कलाकृति लेनी चाहिए थी, फ़्रेम तो उसके हिसाब से ऊपर-नीचे हो जाता। लेकिन वो आदमी भी क्या करे, अब तो फ़्रेम बन चुका है।

पर क्या फ्रेम तोड़ना इतना आसान है जिसे बनाने में बरसों लगे हैं। लेकिन हमें ऐसे फ्रेम तोड़ने ही पड़ेंगे। नास्तिकों को भी, आस्तिकों को भी। वैज्ञानिकों को भी, धार्मिकों को भी। तर्कवादियों को भी और भाववादियों को भी।             

कलाकृति को हासिल करने के लिए पूर्वनिर्मित फ्रेम तोड़ना ही होगा। जैसे कट्टर धार्मिक होना कंडीशंड है, वैसे ही कट्टर नास्तिक होना भी कंडीशंड है। ना ही अति तार्किक और ना ही अति कट्टर। अतिरेक तो नुकसान ही करता है।

  • Related Posts

    जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम

    जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 36 समस्याएं एवं ऑनलाइन के माध्यम से 20 शिकायतें की गई दर्ज,कुल 56 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें मौके पर 26 समस्याओं का…

    राज्य मंत्री स्तर पर 1 वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण, सुनील सैनी ने जताया आभार

    राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष सुनील सैनी ने राज्य मंत्री स्तर पर अपने एक वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर परिवार सहित माता सुरेश्वरी देवी मंदिर में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *