बंतोली की बेटी कुसुम फर्त्याल ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, जेआरएफ में 99.5 अंक हासिल कर गांव में बना गौरव का माहौल।

राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में शानदार सफलता पर गांव में हुआ भव्य सम्मान, बुजुर्गों ने फूल बरसाकर दिया आशीर्वाद।

बंतोली गांव की बेटी कुसुम फर्त्याल ने राष्ट्रीय स्तर की जेआरएफ परीक्षा में 99.5 अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है और हर उम्र के लोगों ने उन्हें फूलों की बौछार कर आशीर्वाद दिया। होली पर्व के बाद गांव में आयोजित पारंपरिक कार्यक्रम के दौरान हलवा बनाकर प्रसाद वितरित किया गया। इसी अवसर पर ग्रामीणों ने कुसुम फर्त्याल को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में बुजुर्गों ने बेटी की इस उपलब्धि को पूरे गांव के लिए गौरव का क्षण बताया। पूर्व ग्राम प्रधान गोविंद सिंह की अध्यक्षता और ग्राम प्रधान नारायण सिंह के संचालन में आयोजित समारोह में 90 वर्षीय कर्म सिंह ने कहा कि जीवन के इस अंतिम पड़ाव में गांव की बेटी को इतनी बड़ी सफलता हासिल करते देख उनका हौसला और बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि कुसुम की मेहनत और लगन आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी।

समारोह में गोविंद सिंह, प्रेम सिंह, हीरा सिंह, त्रिलोक सिंह, सुरेश सिंह, धर्म सिंह, राजेंद्र सिंह और मनोहर सिंह सहित कई ग्रामीणों ने कुसुम को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस बेटी ने पूरे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए आगे बढ़ने का रास्ता खोल दिया है। इस अवसर पर कुसुम फर्त्याल ने गांव के सभी बुजुर्गों के चरणों की धूल का तिलक लगाकर उनका आशीर्वाद लिया और अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यदि मन में लगन और लक्ष्य स्पष्ट हो तो गगन तक पहुंचना भी कठिन नहीं है। उन्होंने कहा कि गांव का स्वच्छ और सकारात्मक सामाजिक वातावरण ही उनकी प्रेरणा बना।
उन्होंने गांव के छात्र-छात्राओं से अपील की कि जीवन में एक स्पष्ट लक्ष्य तय कर पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ें। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने कुसुम के माता-पिता को भी बधाई देते हुए बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *