पुलिस ने आमजन को किया जागरूक

कोटद्वार। जनपद की पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान के तहत साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशा उन्मूलन तथा यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस विभिन्न मंचों के द्वारा आमजन को अधिक से अधिक जागरूक कर रही है।

जनजागरूकता अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्रमोहन सिंह ने कोतवाली की कलालघाटी चौकी क्षेत्र में स्थित यूनिकस एकेडमी के विद्यार्थियों तथा अभिभावकों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम, नशे के दुष्प्रभाव और महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा पर संबोधित कर जागरूक किया।

वहीं, कोतवाली श्रीनगर पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कालेज खंडाह में अफसर बिटिया कार्यक्रम के तहत छात्रों को साइबर अपराध, सोशल मीडिया सुरक्षा और सामाजिक अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी सकलानी ने बच्चों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल/लिंक, डिजिटल फ्राड, गुड टच, बैड टच, साइबर हेल्पलाइन 1930, डायल 112 व मानस हेल्प लाइन 1933 सहित उत्तराखण्ड पुलिस ऐप के बारे में जागरूक किया।

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *