पुलिस को बड़ी सफलता, दुष्कर्म का आरोपी काबू

हरिद्वार। दुष्कर्म मामले में लम्बे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय मं पेश कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार बीती 21 जुलाई को एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर देकर बताया गया था कि प्रकाश केशव पुत्र केशव निवासी जुर्स कन्ट्री कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी है।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी मूल रूप से बिहार का निवासी है घटना के दिन से ही आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर बन्द कर दिया था जो लगातार अपने ठिकाने बदल के रह रहा था। पुलिस के अथक प्रयासों के बाद बीती शाम एक सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी आरोपी प्रकाश केशव को थाना सिडकुल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *