चारधाम यात्रा की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर परिसर में बीडीएस व डॉग स्क्वाड का सघन चेकिंग अभियान

आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह के निर्देशानुसार पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) और डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीमों ने विश्व प्रसिद्ध मां मनसा देवी और मां चंडी देवी मंदिर परिसर सहित पैदल मार्गों पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। क्राइम मीटिंग के दौरान एसएसपी द्वारा दिए गए कड़े सुरक्षा निर्देशों के अनुपालन में टीमों ने आधुनिक उपकरणों और खोजी कुत्तों की मदद से मंदिर परिसर के कोने-कोने को खंगाला।

इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, लावारिस वस्तुओं और वाहनों की गहनता से जांच की गई। सुरक्षा एजेंसियों ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ वाले इन संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा मानकों को परखा और मंदिर प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए। पुलिस का स्पष्ट उद्देश्य है कि चारधाम यात्रा के दौरान देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को जड़ से समाप्त किया जा सके।

  • Related Posts

    क्वांटम विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय एआई कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ

    क्वांटम विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस “इनोवेशन एंड प्रैक्टिस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ICIPI-2026)” का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। 15 एवं 16 मई तक चलने वाले इस सम्मेलन…

    सोशल मीडिया अफवाहों पर ध्यान न दें, श्रमिक सीधे श्रम विभाग में दर्ज कराएं शिकायतें: उप श्रमायुक्त विपिन कुमार

    जनपद हरिद्वार के उप श्रमायुक्त विपिन कुमार ने सभी श्रमिकों से सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *