नए कोतवाल का पदभार संभालते ही अवैध खनन पर चला डंडा, मिट्टी लदी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज

कोतवाली झबरेड़ा की कमान संभालते ही नए प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने अवैध धंधेबाजों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कार्यभार ग्रहण करने के चंद घंटों के भीतर ही उन्होंने क्षेत्र में सक्रिय खनन माफियाओं को सख्त संदेश देते हुए अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। उनके कड़े निर्देशों पर चौकी प्रभारी इकबालपुर योगेश कुमार ने अपनी टीम के साथ बीती रात अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर अवैध मिट्टी से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रंगे हाथ दबोच लिया।

पुलिस की इस अचानक छापेमारी से खनन सिंडिकेट में हड़कंप मच गया और अंधेरे का फायदा उठाकर चालक मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने तीनों वाहनों को सीज कर इनकी विस्तृत रिपोर्ट खनन विभाग को भेज दी है ताकि भारी जुर्माना वसूला जा सके। प्रभारी निरीक्षक ने साफ चेतावनी दी है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध उत्खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संलिप्त पाए जाने वालों को सीधे जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

  • Related Posts

    जनपद में खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार से कोई मिलावट न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है

    चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की कोई मिलावट न हो इसके लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *