अण्डर-17 बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ की टीम बनी चैम्पियन

जिला खेल कार्यालय, टिहरी के द्वारा प्रथम धर्मानंद उनियाल मेमोरियल अण्डर-17 बालक वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दिनॉक 15 से 17 जनवरी, 2026 तक राजकीय इण्टर कालेज, नरेन्द्रनगर के खेल मैदान में आयोजित की गयी। जिसमें जनपद की हॉकी टीम ने प्रतियोगिता का फाईनल मुकाबला जीत कर प्रतियोगिता अपने नाम की। फाईनल मुकाबले में कृष्ण कुमार के 02 गोलों की बदौलत टिहरी की टीम को 02-01 से पराजित किया। इससे पूर्व पिथौरागढ़ की टीम ने ऊधमसिंह नगर को 03-01 से, दूसरे मैच में पूर्णानंद टिहरी की बी टीम को 05-01 से पराजित कर सेमीफाईनल में प्रवेश किया। सेफीफाईनल मुकाबले में देहरादून की टीम को 01-00 से पराजित कर फाईनल में प्रवेश किया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी, पिथौरागढ़ अूनप बिष्ट ने बताया कि पिथौरागढ़ की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर प्रतियोगिता अपने नाम की है। हॉकी के विजेता बालक खिलाड़ी हॉकी प्रशिक्षक लीलावती जोशी एवं निखिलेश भण्डारी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। हॉकी खिलाड़ियों के उत्त्कृष्ट प्रदर्शन पर उपक्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, कै0 देवी चंद,, जर्नादन सिंह वल्दिया, प्रकाश जंग थापा, सुनीता मेहता, निखिल महर, जगत सिंह महरा, गौरव चन्द्र जोशी, प्रशान्त सिंह भैसोड़ा, माया, भावेश भट्ट, नेहा धौनी, मनोज रावत ललित प्रसाद कापड़ी, सुनील कुमार, दिनेश सिंह बिष्ट, तनूजा कन्याल ने खुशी व्यक्त कर शुभकामनायें दी।

  • Related Posts

    मंगलौर पुलिस ने मुजफ्फरनगर से ढूंढ निकाला लापता किशोर, परिजनों के छलके आंसू

    कोतवाली मंगलौर पुलिस ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए करीब डेढ़ माह से लापता एक मानसिक रूप से अस्वस्थ नाबालिग बच्चे को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सकुशल बरामद…

    ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस ने चार को दबोचा

    पिरान कलियर पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाते हुए चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मामला कलियर मोहल्ले का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *