‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस ने चार को दबोचा

पिरान कलियर पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाते हुए चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मामला कलियर मोहल्ले का है, जहां मोटरसाइकिल को लेकर दो पक्षों के बीच उपजे आपसी विवाद ने तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी थी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति बिगड़ने से पहले ही हस्तक्षेप किया और शांति भंग होने की आशंका के मद्देनजर चार लोगों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की संबंधित धाराओं के तहत हिरासत में ले लिया। सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में अ0उ0नि0 रामअवतार, कानि0 सुबोध कुमार, हो0गा0 जितेन्द्र सिंह, पीआरडी बालेन्द्र मौजूद रहे।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *