मतगणना कार्यक्रम को पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता तथा पारदर्शिता के साथ संपादित करने के लिए कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया

नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन के लिए कार्मिकों को आज मतगणना के संबंध में पहले चरण का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में मतगणना कार्य हेतु नियुक्त 164 मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना अधिकारियों के साथ ही सभी नगर निकायों के रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों तथा जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भाग लिया।

  • नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन के लिए मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया

  • उत्तरकाशी में मतगणना के लिए 164 मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना अधिकारी तैनात किए गए हैं

  • जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया ताकि मतगणना कार्यक्रम को सुव्यस्थित व त्रुटिरहित ढंग से संपादित किया जा सके

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय स्थित रा. आ. कीर्ति इंटर कालेज के सुमन सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण में अपर जिलाधिकारी पी.एल.शाह ने कहा कि मतगणना कार्यक्रम निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत ही महत्वपूर्ण व संवेदनशील कार्य है। तय नियमों और प्रक्रियाओं का पूरी तरह से अनुपालन कर मतगणना को पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता तथा पारदर्शिता के साथ संपादित किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मतगणना के संबंध में प्रशिक्षण में दी जाने वाली जानकारियों का पूरा ध्यान रखें और निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों तथा आरओ हैण्डबुक का भली-भांति अध्ययन कर मतगणना को सुव्यस्थित व त्रुटिरहित ढंग से संपादित करने की पूरी तैयारी कर ली जाय।

प्रशिक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.) शैलेंद्र अमोली, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी सचिन कुमार तथा के.पी.एस. भंडारी ने बतौर मास्टर ट्रेनर्स मतगणना से संबंधित नियमों व प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तार से सैद्धान्तिक व व्यवहारिक जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी देवानंद शर्मा, मुकेश चंद रमोला, बृजेश कुमार तिवारी, गोपाल सिंह चौहान सहित जिले के नगर निकायों के अध्यक्ष तथा वार्ड सदस्यों के निर्वाचन हेतु नियुक्त रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    उद्यमियों को बांटे 33.25 करोड़ के स्वीकृति पत्र, 129 करोड़ की लीड जेनरेट

    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर और रुड़की में एक दिवसीय ‘पीएनबी मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को सुलभ…

    हरिद्वार में मकान सूचीकरण का कार्य शुरू, जिलाधिकारी ने पारदर्शिता पर दिया जोर

    भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का अभियान जनपद हरिद्वार में आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *