मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल के इस्तीफा देने पर पहाड़ी महासभा ने सरकार के प्रति आपार हर्ष व्यक्त किया

हरिद्वार। प्रदेश सरकार में मंत्री मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने आज मंत्री मंडल से इस्तीफा दे दिया। पहाड़ी महासभा ने इसका स्वागत करते हुए सरकार के प्रति आपार हर्ष व्यक्त किया है। पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष तरुण व्यास ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि प्रेम अग्रवाल ने जो जो कृत्य किया है उसे पर माफी से काम नहीं चलेगा उसके इस्तफे की मांग हम पहले से उठआते आ रहे थे जो आज इस्तीफा देने के बाद हमारी वह लड़ाई सफल हुई। उत्तराखंड की परिकल्पना एक पार्टी राज्य के रूप में की गई थी इसलिए उत्तराखंड में रहने वाला हर इंसान चाहे वह पहाड़ मूल का हो या मैदान मूल का हो सभी पहाड़ी है और प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी पहाड़ियों को गाली देने का काम किया था। प्रेम चंद के इस्तीफा देने के बाद आज पहाड़ी महासभा में बहुत खुशी का माहौल है। आपस में मिठाई बाँट कर ख़ुशी मनाई गयी। इस अवसर पर सतीश जोशी, डी0 एन0 जुआल, दीपक पांडेय, महेश भट्ट, दीपक पांडेय, योगेंद्र नेगी, मनोज सिंह रावत, सुजीत भारद्वाज आदि उपस्तिथ थे।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *