राष्ट्रीय लोक अदालत में 25 वादों का निस्तारण, पक्षकारों को 53 लाख 76 हजार 283 रुपए की धनराशि दिलाएं जाने के आदेश

हरिद्वार। राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला उपभोक्ता आयोग ने 25 वादों का निस्तारण कर पक्षकारों को 53 लाख 76 हजार 283 रुपए की धनराशि दिलाएं जाने के आदेश पारित किए गए।

जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग के रीडर सुजीत कुमार ने बताया कि आयोग के अध्यक्ष गगन गुप्ता व सदस्यों अमरेश रावत एवं रचना गोयल की बैंच ने आज द्वितीय शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनवाई करते हुए 25 वादों का निस्तारण किया। जिनमें से 13 मूलवाद तथा 11 इजराय वाद शामिल हैं।जिसमे 53 लाख 76 हजार 283 रुपए की धनराशि का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर उपभोक्ता आयोग के स्टेनोग्राफर शोभाराम , वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप अग्रवाल, विजय सिंह एडवोकेट , साधना चौहान प्रहलाद कश्यप , संजय कुमार चौहान, पुष्पेंद्र कुमार एवं किस्रपाल आदि उपस्थित रहे। उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष गगन कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय लोक अदालत पर अपने वादों का निस्तारण कराने वाले वादकारियो का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *