उत्तरकाशी में प्राकृतिक आपदा: सेना, पुलिस व ITBP राहत कार्य में जुटे

हर्षिल व धराली में राहत व बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। इस दौरान नौ सेना के जवान सहित 19 लोग लापता है जिनके लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। आज यहां हर्षिल, धराली में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। पुलिस, सेना, आईटीबीपी, एनडीआरफ, एसडीआरएफ फायर आदि आपदा दल प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य में जुटें हैं।

अभी तक 8 स्थानीय लोग, 2 नेपाली मूल के व्यक्ति तथा 9 आर्मी जवानों के लापता होने की जानकारी प्राप्त हुयी है, जिसमें रेस्क्यू टीम द्वारा एक स्थानीय व्यक्ति के शव को बरामद किया गया है। गंगनानी के पास मार्ग अवरुद्ध होने के कारण जिलाधिकारी उत्तरकाशी, श्री प्रशांत आर्य एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती सरिता डोबाल भटवाड़ी हेलीपैड से हेली के माध्यम से हर्षिल, धराली आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना हैं।

  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बार काउंसिल सदस्य बनने पर राव मुनफैत का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *