गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों के यात्री सुरक्षित रेस्क्यू किए गए

गुरुवार को उत्‍तरकाशी आपदा की तीसरा दिन है। जिंदगी बचाने की जद्दोजहद जारी है। सेना, पुलिस व प्रशासन राहत-बचाव में जुटा हुआ है। मलबे से दो शव बरामद किए गए हैं। जिसके बाद अब मृतकों की संख्‍या सात हो गई है।

गुरुवार सुबह 11 बजे तक कुल 87 लोगों को धराली हर्षिल से आइटीबीपी मातली शिफ्ट किया जा चुका है। रेस्क्यू ऑपरेशन निरंतरता और तीव्र गति से जारी है। जिला प्रशासन की तत्परता को देखते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य धराली, हर्षिल आपदा प्रभावित क्षेत्र में स्वंय मौजूद है। जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य तीव्र गति से संचालित है। हर्षिल में रुके यात्रियों को सुरक्षित मातली हैलीपैड लाया जा रहा है। सेना, आइटीबीपी, ए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस व राजस्व की टीमें लगातार सर्च एवं रेस्क्यू में जुटी हुई है।

गुरुवार को मलबे से दो शव बरामद किए गए हैं। जिसके बाद अब मृतकों की संख्‍या सात हो गई है। स्वास्थ्य कैंप मातली से दो गम्भीर रूप से घायलों को एम्स ऋषिकेश रैफर किया गया। दोनों घायलों को एम्स में भर्ती करा लिया गया है
सचिव आपदा प्रबंधन द्वारा बताया गया है कि 274 लोगों को गंगोत्री एवं अन्य क्षेत्रों से हर्षिल लाया गया है तथा सभी सुरक्षित हैं। इनमें गुजरात के 131, महाराष्ट के 123, मध्य प्रदेश के 21, न्च् के 12, राजस्थान के 6, दिल्ली के 7, आसाम के 5, कर्नाटक के 5, तेलंगाना के 3 तथा पंजाब के 01 लोग हैं।  सभी पूरी तरह से सुरक्षित हैं तथा इनको उत्तरकाशी / देहरादून लाया जा रहा है।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *