सांसद हरिद्वार दिवंगत गढ़वाली फिल्मों के प्रसिद्ध लोक, हास्य कलाकार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए

हरिद्वार ।सांसद हरिद्वार और पूर्व सीएम श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत खड़खड़ी, हरिद्वार में दिवंगत गढ़वाली फिल्मों के प्रसिद्ध लोक, हास्य कलाकार स्व. घनानंद उर्फ़ घन्ना भाई के अंतिम संस्कार में शामिल हुए| उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दीं। उन्होंने कहा कि गढ़वाली फिल्म हास्य कलाकार घन्ना भाई का हमें यूं छोड़कर परलोक चले जाना अत्यंत ही पीड़ादायक है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए माँ गंगा से कामना की| इस अवसर पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर सिटी मजिस्ट्रेट ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किये स्थानीय विधायक हरिद्वार श्री मदन कौशिक, भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाजसेवी, गढ़वाली फिल्म जगत की हस्तियां आदि उपस्थित रहे|

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *