बरेली निवासी दो नशा तस्कर सलीम और शेर मोहम्मद के कब्जे से 3 किलो से अधिक अफीम बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत, मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 04/11/2025 को कोतवाली किच्छा पुलिस एवं एसटीएफ कुमाऊं परिक्षेत्र की संयुक्त टीम द्वारा गिद्वपुरी को जाने वाले मार्ग पर निर्माणाधीन फ्लोर मिल के निकट संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक TVS STAR City मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर घबराए और वापस मुड़ने लगे, जिनको घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया गया।

तलाशी लेने पर अभियुक्त सलीम पुत्र रहमत अली निवासी ग्राम बहीपुर, थाना बहेड़ी, जिला बरेली के कब्जे से 1.698 किलोग्राम अफीम एवं अभियुक्त शेर मोहम्मद पुत्र रफीक अहमद निवासी ग्राम बहीपुर, थाना बहेड़ी, जिला बरेली के कब्जे से 1.310 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। कुल 3.008 किलोग्राम अफीम बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 36 लाख रुपये बताई गई है।

इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली किच्छा पर मु0अ0सं0 356/25, धारा 8/18/60 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *