छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ के एक आरोपी को सुसंगत धाराओं में गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा वैद्यानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

कोतवाली से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को एक स्थानीय युवती ने कोतवाली में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि एक युवक उसे कईं दिनों से उसे काल व मैसेज कर परेशान कर रहा है। युवक द्वारा आते जाते समय उसके साथ गाली गलौच तथा आपत्तिजनक हरकतें की जा रही हैं।

शिकायती पत्र के आधार पर कोतवाली पुलिस द्वारा धारा -75(2), 78, 351( 2) व 352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा इस मामले में संलिप्त आरोपी उस्मान निवासी रशीदिया मस्जिद लकड़ी पड़ाव को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक प्रीति गुसांई, उपनिरिक्षक विनोद चपराना व आरक्षी कुलदीप शामिल थे।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *