विधायक सहदेव पुंडीर ने शहीद के पिता को किया सम्मानित

विकासनगर तेलपुरा-अटकफार्म में रविवार को शहीद संदीप थापा की शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पार्पण कर लोगों ने उनकी शहादत को नमन किया। विधायक सहदेव पुंडीर ने शहीद के पिता को शॉल ओढ़ाकर उनके बेटे की शहादत का सलाम किया। विधायक ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में उत्तराखंड के वीर सपूतों का सबसे बड़ा योगदान है। सेना के प्रत्येक ऑप्रेशन में उत्तराखंड के सपूत शामिल रहते हैं। उन्होंने कहा कि देश के वीर सपूतों और उन सपूतों को जन्म देने वाले माता-पिता को नमन करना प्रत्येक देशवासी का धर्म है।

जिन माता-पिता ने अपने सपूतों को देश की रक्षा के लिए बलिदान किया है, उनकी जरूरतों का ध्यान रखना व उन्हें सम्मान देना प्रत्येक देशवासी को नैतिक दायित्व है। कहा कि सीमाओं पर तैनात जवानों की वजह से देशवासी आराम की जिंदगी जी रहे हैं। हमें खतरों से बचाने के लिए सेना के जवान अपनी जीवन का बलिदान करते हैं। उनके बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता है। इस दौरान शहीद के पिता भगवान थापा, सुखदेव, यशपाल नेगी, कैलास चौहान, मदन मोहन खंतवाल, बह बहादुर थापा, हनुमंत रावत, प्रणव छेत्री आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम

    नेट ज़ीरो लक्ष्यों के लिए अल्ट्रा लो हेड टर्बाइन सुविधा स्थापित भारत के ‘नेट ज़ीरो 2070’ लक्ष्यों को गति देने और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *