मुसीबत में मिडिल क्लास

देश का बोझ देश का मिडिल क्लास उठाता है और अपर तथा लोवर क्लास ऐश करता है। मिडिल क्लास कमाता है और उसकी कमाई से लोवर क्लास को मुफ़्त में सब कुछ मिलता है। मध्यम वर्ग जो टैक्स देता है वह लोवर की मुफ़्त की योजनाओं और उच्चतम वर्ग की लूट की भेंट चढ़ जाती हैं।

ऊपर से सरकार के सारे नियम। कानून मिडिल क्लास के लिए ही हैं। दस्तख़त करके तनख़्वाह लेने वाले मिडिल क्लास की तनख्वाह टैक्स के नाम पर काट ली जाती है तो छोटे व्यापारियों के लिए घनचक्कर वाले कानून गले में डाल दिये जाते हैं। वह पाई पाई का टैक्स भरता है, दो रुपए भी फ़र्क आए तो नोटिस पर नोटिस।

इस सबके बावजूद सरकार उनके बिजनेस को खाने और ख़त्म करने में लगी रहती है। हर ट्रेड को लेकर सरकार देशव्यापी स्कीम और योजना बनाती है और उसका टेंडर किसी बड़े उद्योगपतियों को दे देती है।

छोटे व्यापारियों के हत्थे बस मेंटेनेंस और रिप्लेसमेंट का काम रह गया है। देश के सिस्टम में होते विकास में स्थानीय लोगों की भागीदारी बस दर्शक की हो गई है।

बाज़ार इसीलिए त्राहिमाम् कर रहा है।

  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बार काउंसिल सदस्य बनने पर राव मुनफैत का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *