सांड के हमले में घायल अधेड़ की मौत

यूएस नगर के रहने वाले एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को सांड ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। हल्द्वानी के डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल में एक दिन उनका उपचार चला। मंगलवार को उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

मेडिकल चौकी प्रभारी भूपेंद्र मेहता ने बताया कि वार्ड-3 रेलवे कॉलोनी किच्छा निवासी 66 वर्षीय तरुण चक्रवर्ती पुत्र कृष्ण चक्रवर्ती अपने घर के पास ही एक निर्माणाधीन भवन में चौकीदारी का कार्य कर रहे थे। रविवार को ड्यूटी के दौरान उन पर लावारिस सांड ने हमला कर दिया।

इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजन उन्हें लेकर हल्द्वानी लेकर आए। यहां मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

  • Related Posts

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी ठप

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी की व्यवस्था ठप हो गई। अस्पताल में अब ऑफलाइन पर्चियों के सहारे ओपीडी संचालित हो रही है। अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज…

    UPSC 2025: 708वीं रैंक पर ‘फैरुज फातिमा’ को लेकर भ्रम, कलियर और केरल की दो युवतियों ने किया चयन का दावा

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में 708वीं रैंक को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। ‘फैरुज फातिमा’ नाम से दो युवतियों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *