घोड़े से गिरने पर मीनाक्षी लेखी घायल, इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती

कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे दल में शामिल पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी घोड़े से गिरकर घायल हुई हैं। इस हादसे में मीनाक्षी लेखी की कमर में गंभीर चोट आई है। इसके बाद उन्हें रेस्क्यू कर भारत वापस लाया जा रहा है।बताया जा रहा है कि मीनाक्षी लेखी को धारचूला के नाभिढांग से हेलीकॉप्टर के जरिये एम्स ऋषिकेश पहुंचाने की योजना है।

इसकी तैयारी पिथौरागढ़ प्रशासन ने पूरी कर ली है। पिथौरागढ़ एसपी रेखा यादव ने बताया जा रहा है कि मीनाक्षी लेखी लिपुलेख दर्रे तक पहुंच चुकी हैं। यहां से उन्हें गुंजी लाया जाएगा। जिसके बाद एयरलिफ्ट कर उन्हें एम्स ऋषिकेश पहुंचाया जाएगा। फिलहाल मौसम सही नहीं होने के कारण मीनाक्षी लेखी को एयरलिफ्ट नहीं किया जा सका है।

मीनाक्षी लेखी कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना होने वाले दूसरे दल में शामिल थी। इस दल 48 लोग शामिल थे। 48 सदस्यीय ये दल 9 जुलाई को टनकपुर से रवाना हुआ था।

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *