सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के दो घंटे के भीतर शासनादेश जारी

*सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के दो घंटे के भीतर शासनादेश जारी*

*जैतपुर-धनौरी मार्ग के सुदृढ़ीकरण हेतु शासनादेश निर्गत*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा काशीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की गई घोषणा के महज दो घंटे के भीतर शासनादेश जारी कर राज्य सरकार ने अपनी त्वरित कार्यप्रणाली का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

राज्य योजना के अंतर्गत जनपद उधमसिंह नगर की विधानसभा क्षेत्र बाजपुर में स्थित जैतपुर-धनौरी मार्ग (किमी 1 से 9) के डी.बी.एम. एवं बी.सी. कार्यों द्वारा सुधारीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस कार्य के लिए कुल ₹1013.95 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान इस महत्वपूर्ण मार्ग के सुदृढीकरण की घोषणा करते हुए अधिकारियों को दो घंटे के भीतर शासनादेश जारी करने के निर्देश दिए थे। शासन द्वारा इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए शासनादेश निर्गत कर दिया गया।

  • Related Posts

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम

    नेट ज़ीरो लक्ष्यों के लिए अल्ट्रा लो हेड टर्बाइन सुविधा स्थापित भारत के ‘नेट ज़ीरो 2070’ लक्ष्यों को गति देने और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *