झबरेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वांछित वारंटी गिरफ्तार

एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत झबरेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने लंबे समय से माननीय न्यायालय से वांछित चल रहे वारंटी सैय्याद पुत्र मजीद निवासी मोहल्ला गढ़ीबहार, कस्बा झबरेड़ा को उसके मस्कन से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह और कांस्टेबल अनिल कुमार की टीम द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई के बाद आरोपी को वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई के साथ ही झबरेड़ा पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि कानून की नजरों से बचकर भाग रहे अपराधियों के लिए समाज में कोई जगह नहीं है; या तो वे खुद को कानून के हवाले कर दें, वरना पुलिस की गिरफ्त से वे ज्यादा दिन दूर नहीं रह पाएंगे—अपराध और लापरवाही पर पुलिस का प्रहार जारी रहेगा।

  • Related Posts

    चोरी के मामले में फरार वारंटी को घर से दबोचा

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देशों के बाद हरिद्वार पुलिस द्वारा वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल…

    श्यामपुर पुलिस ने हरियाणा के शराबी चालक को दबोचा, कार सीज

    हरिद्वार पुलिस ने ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करते हुए साफ कर दिया है कि सड़कों पर दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले शराबी चालकों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *