पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट और स्मैक के साथ तस्कर दबोचा

कप्तान नवनीत सिंह के कुशल निर्देशन में हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘क्लीन स्वीप’ अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार रात चेकिंग के दौरान सुमननगर क्षेत्र में कृपाल नगर से सिडकुल जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी कर पुलिस टीम ने सचिन कुमार निवासी मुरादाबाद, हाल निवासी सिडकुल को संदिग्ध परिस्थितियों में दबोचा।

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम अवैध स्मैक (अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 लाख रुपये) और तस्करी से कमाए गए ₹900 बरामद हुए। शातिर अपराधी तस्करी के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगी स्प्लेंडर बाइक का इस्तेमाल कर रहा था, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी और उसके मुख्य सप्लायर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है, जबकि फरार सप्लायर की तलाश में दबिश जारी है।

  • Related Posts

    क्वांटम विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय एआई कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ

    क्वांटम विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस “इनोवेशन एंड प्रैक्टिस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ICIPI-2026)” का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। 15 एवं 16 मई तक चलने वाले इस सम्मेलन…

    सोशल मीडिया अफवाहों पर ध्यान न दें, श्रमिक सीधे श्रम विभाग में दर्ज कराएं शिकायतें: उप श्रमायुक्त विपिन कुमार

    जनपद हरिद्वार के उप श्रमायुक्त विपिन कुमार ने सभी श्रमिकों से सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *