स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन में NSS शिविर का भव्य समापन

समाज निर्माण के लिए युवाओं को दिया गुरुमंत्र

स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रुड़की में 24 मार्च से आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का सोमवार को भव्य समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेस क्लब महानगर रुड़की के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार संदीप चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. विकास कुमार ने छात्रों को राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका से अवगत कराया, वहीं मुख्य अतिथि प्रिंस शर्मा ने विद्यार्थियों से अपनी संस्कृति और नैतिक मूल्यों को संजोकर रखने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि संदीप चौधरी ने जीवन में सफलता के लिए अनुशासन, बड़ों का सम्मान और नशा मुक्ति जैसे तीन मूल मंत्रों को अपनाने पर जोर दिया। शिविर के दौरान नेत्र चिकित्सा, आपदा प्रबंधन, साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और योग जैसे कुल 17 महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसकी विस्तृत रिपोर्ट NSS संयोजक सुनील कुमार एवं सहसंयोजक रेणु कुमारी द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के संचालक अरविंद सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस विशेष शिविर को सफल बनाने में डॉ. विकास कुमार, डॉ. संगीता चौहान, डॉ. सिमोन राणा, डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. अमित कुमार, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. गरिमा सिंह, डॉ. गौरव गोयल एवं डॉ. जमुना देवी का विशेष सहयोग रहा।

  • Related Posts

    सेना के जवानों को मित्र पुलिस ने दी साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी

    डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल/लिंक और साइबर खतरों के प्रति आमजन को किया सतर्क वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक…

    जलपान-भोजन की बदइंतजामी पर भड़के शिक्षक, जनगणना प्रशिक्षण में हंगामा, वीडियो वायरल

    राजामहेन्द्रप्रताप पीजी कॉलेज में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब प्रतिभागियों को उपलब्ध कराए गए जलपान व भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिक्षकों का गुस्सा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *