मसूरी में बड़ा हादसा टला: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF और पुलिस ने बचाया

सोमवार सुबह दिल्ली से मसूरी घूमने आए चार दोस्तों की ट्रिप उस समय हड़कंप में बदल गई, जब उनमें से एक युवक अचानक पैर फिसलने 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। पुलिस, एसडीआरएफ और फायर टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर युवक को रेस्क्यू किया कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

मसूरी पुलिस ने बताया कि 112 आपातकालीन सेवा को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति मसूरी रोड पर कोलू खेत से लगभग 2 किलोमीटर ऊपर, गलोगी के पास गहरी खाई में गिर गया है। खबर मिलते ही अपर उप निरीक्षक बुद्धि प्रकाश पुलिस टीम और फायर सर्विस के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर तुरंत फायर सर्विस और एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम को बुलाया गया। अंधेरे और दुर्गम पहाड़ी इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद घायल को खाई से बाहर निकाल लिया गया. रेस्क्यू टीम ने घायल युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से दून अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक को कई जगह चोटें आई हैं, लेकिन समय पर रेस्क्यू हो जाने से उसकी जान बच गई।

  • Related Posts

    जनपद में खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार से कोई मिलावट न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है

    चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की कोई मिलावट न हो इसके लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *