मसूरी रोड पर फिर लैंडस्लाइड, वाहनों की लंबी कतारें

सोमवार की सुबह गलोगी के पास देहारदून-मसूरी मार्ग पर बड़ी मात्रा में पहाड़ी से मलबा गया, जिस कारण पूरा मार्ग बंद हो गया। लैंडस्लाइड की वजह से सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया है। वहीं मलबा हटाने के लिए बुलाई गई जेसीबी मशीन भी खराब हो गई, जिस वजह से मलबा हटाने में काफी समय लगने की उम्मीद है।

मार्ग बंद होने की वजह से पुलिस देहरादून से मसूरी आने वाले वाहनों को कोठालगेट के पास ही रोक रही है। मलबे में हटने में करीब तीन से चार घंटे लग सकते है। वहीं रोड बंद होने से काफी पर्यटक और स्थानीय लोग बीच रास्ते में ही फंसे हुए है। पुलिस ने बताया कि दूसरी जेसीबी मशीन को मंगवाया गया है। वहीं देहरादून-मसूरी और मसूरी-धनौल्टी मार्ग पर कई जगह लैंडस्लाइड के लिहाज से नासूर बनी चुकी है। इन इलाकों में हर साल मॉनसून सीजन में लैंडस्लाइड होता है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ देश-विदेश के आने वाले पर्यटकों को भी कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

बता दें कि बीते सोमवार को बारिश ने मसूरी में जमकर कहर बरपाया था। इस बारिश में देहरादून-मसूरी रोड भी कई जगह पर टूट गया था। वहीं मसूरी रोड पर शिव मंदिर के ऊपर ब्रिटिश काल में बना पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया था। इस वजह से करीब दो दिनों तक देहरादून-मसूरी रोड बंद रहा था. टूटे हुए पुल की जगह बेली ब्रिज बनाया गया था। इसके बाद मसूरी में फंसे करीब दो हजार पर्यटकों को निकाला गया था।

  • Related Posts

    कुंभ 2027 की तैयारियां तेज : शहरी विकास मंत्री ने हरिद्वार का भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा  

    कुंभ मेला 2027 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : कैड़ा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और सभी कार्यों…

    वैशाखी स्नान एंव सद्दभावना सम्मेलन पर चाक-चौबंद रहेगी हरिद्वार पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था

    वैशाखी स्नान एंव सद्दभावना सम्मेलन सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार ऋषिकुल ऑडिटोरियम में मेला ड्यूटी में लगे फोर्स को किया गया ब्रीफ जिलाधिकारी व एसएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *