“हंसी-मज़ाक में दोस्त को मारी गोली, जान चली गई”

शराब पार्टी के दौरान मजाक मजाक में पिस्टल से चली गोली से एक युवक की जान चली गई। इसके बाद मृतक के दोस्त हॉस्पिटल से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपी की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार घटनाक्रम कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत तेलपुर चौक स्थित मेहुवाला माफी का है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सागर निवासी गांधीग्राम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अमन ने रविवार रात अपने घर की छत पर चार दोस्तों को शराब पार्टी के लिए बुलाया था। इसी दौरान उसने टेबल पर रखी 32 बोर की पिस्टल से छेड़खानी शुरू कर दी।

अमन ने पिस्टल की मैगजीन निकाल ली थी, लेकिन उसे यह अंदाजा नहीं था कि चेंबर में पहले से एक राउंड मौजूद है। मजाक करते समय अमन ने अचानक ट्रिगर दबा दिया, जिससे गोली चल गई और पास बैठे सागर के सीने में जा लगी। गोली लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई।

दोस्तों ने सागर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पटेल नगर पुलिस टीम मौके और अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक अमन और उसके अन्य दोस्त फरार हो चुके थे।

कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि आरोपी अमन के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस ने मृतक सागर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की विस्तृत जांच जारी है।

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *