देर रात चली गोलियां, लोग घरों में कैद, पुलिस कर रही सुराग की तलाश

हरिद्वार। शनिवार रात लक्सर में बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। बताया जा रहा है कि तीन बाइकों पर नौ लोग सवार होकर आए थे। जो मोहल्ले में कई राउंड फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि देर रात को लक्सर के सिमली मोहल्ले के वार्ड नंबर दो और तीन में लोग अपने घरों में बैठे हुए थे। तभी मोहल्ले के लोगों को अचानक कई राउंड गोलियां चलने की आवाज सुनाई। गोलियों की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग अपने घरों से बाहर आए तो देखा की तीन बाइकों पर नौ लोग सवार होकर हवाई फायरिंग करते हुए वहां से निकल गए। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल सा हो गया था। मोहल्ले में लोगों की भीड़ लग गई। साथ ही लोग काफी डरे हुए भी थे। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को फोन किया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

स्थानीय लोगों की माने तो करीब छह राउंड फायरिंग हुई है। वहीं एक व्यक्ति ने बताया है कि बाइक सवार बदमाशों से पहले तो एक दो राउंड ही फायरिंग की थी, लेकिन बाद में जब लोगों ने विरोध किया तो उन्होंने कई और राउंड फायरिंग की। साथ ही शोर मचाते हुए वहां से चले गए।
पुलिस ने पहले तो मौके पर मौजूद लोगों से मामले की जानकारी और फिर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में लिया। एसआई नवीन चौहान ने बताया कि आसपास के लोगों से जानकारी ली जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *