पर्वतीय मार्गों पर लैंडस्लाइड का कहर, रुकी तीर्थ यात्रा

रुद्रप्रयाग। पहाड़ों में रविवार रात से लगातार भारी बारिश जारी है। बारिश के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदी विकराल रूप धारण करके बह रही है। बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर भी जगह-जगह बोल्डर व मलबा गिर रहा है, जिस कारण चारधाम यात्रियों को भी परेशानियां हो रही हैं।

केदारनाथ हाईवे के मुनकटिया में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से मार्ग बंद हो गया था। इससे केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग में ही रोका गया। कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को पैदल यात्रियों और शटल के लिए खोला गया। वहीं बदरीनाथ हाईवे सिरोबगड़ में बंद पड़ा था। इसे भी युद्ध स्तर पर काम करके खोला गया है। राजमार्गों को खोलने को लेकर एनएच विभाग की मशीनें जुटी रहीं। बारिश इसी प्रकार होती रही तो दिक्कतें अधिक बढ़ सकती हैं।

मौसम विभाग ने दो दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और बारिश के अलावा भूस्खलन की चेतावनी भी जारी की है। पहाड़ों में मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित होती दिखाई दे रही है और लगातार कल रात से बारिश जारी है। केदारनाथ धाम सहित रुद्रप्रयाग जनपद में बारिश के कारण हालात अस्तव्यस्त हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण अलकनंदा व मंदाकिनी नदी उफान पर बह रही हैं। रुद्रप्रयाग स्थित संगम स्थल का निचला हिस्सा भी पूरी तरीके से जलमग्न हो गया है।

मौसम विभाग ने दो दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और बारिश के अलावा भूस्खलन की चेतावनी भी जारी की है। पहाड़ों में मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित होती दिखाई दे रही है और लगातार बीती  रात से बारिश जारी है। केदारनाथ धाम सहित रुद्रप्रयाग जनपद में बारिश के कारण हालात अस्तव्यस्त हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण अलकनंदा व मंदाकिनी नदी उफान पर बह रही हैं। रुद्रप्रयाग स्थित संगम स्थल का निचला हिस्सा भी पूरी तरीके से जलमग्न हो गया है।

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *