कुंडा पुलिस ने बिजनौर के शातिर हिस्ट्रीशीटर को दबोचा, फर्जी आधार कार्ड बनाकर पहचान छिपाकर रह रहा था

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री मणिकांत मिश्रा के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंडा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
कोतवाली कुंडा क्षेत्र से उत्तर प्रदेश बिजनौर के अफजलगढ़ का हिस्ट्रीशीटर अपराधी सुहैल उर्फ सोनू पुत्र शमीम अहमद (उम्र 39 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त अपनी पहचान छिपाकर फर्जी आधार कार्ड पर “मोहम्मद जैद” नाम से जसपुर, कुंडा और काशीपुर क्षेत्र में किराए पर रह रहा था।

घटना का खुलासा
वादी फईम अहमद पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी महुआखेड़ा गंज, थाना आईटीआई ने 9 अक्टूबर 2025 की रात अपनी मोबाइल शॉप बैलजुड़ी, कुंडा क्षेत्र से 12 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 1 एलसीडी और 1 साउंड बॉक्स चोरी होने की तहरीर 20 अक्टूबर 2025 को दर्ज कराई थी।
मामले में मुकदमा अपराध संख्या 336/2025 धारा 305(a)/331(4) BNS के तहत अज्ञात के खिलाफ पंजीकृत किया गया था।

एसएसपी महोदय के निर्देशन में गठित कुंडा पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस और मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया , गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 08 स्मार्टफोन, 01 सैमसंग एलसीडी, 01 साउंड बॉक्स व अन्य सामान बरामद किया गया है।

जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि चोरी किए गए शेष 04 मोबाइल फोन व 01 लैपटॉप को नौशाद आलम पुत्र मोहम्मद अकरम निवासी मोहल्ला गुजरातियान, जसपुर को बेचा गया था, जो वर्तमान में फरार है। उसकी गिरफ्तारी हेतु टीम सक्रिय प्रयास कर रही है।

  • Related Posts

    कुंभ 2027 की तैयारियां तेज : शहरी विकास मंत्री ने हरिद्वार का भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा  

    कुंभ मेला 2027 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : कैड़ा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और सभी कार्यों…

    वैशाखी स्नान एंव सद्दभावना सम्मेलन पर चाक-चौबंद रहेगी हरिद्वार पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था

    वैशाखी स्नान एंव सद्दभावना सम्मेलन सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार ऋषिकुल ऑडिटोरियम में मेला ड्यूटी में लगे फोर्स को किया गया ब्रीफ जिलाधिकारी व एसएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *