यीशु मसीह के शांति व आपसी भाईचारे का दिया संदेश

कोटद्वार। क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में मसीह समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर वापस कैथोलिक गिरिजाघर में समाप्त हुई। शोभा यात्रा के माध्यम से प्रभु यीशु मसीह के प्रेम, शांति, सद्भावना व आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।

मंगलवार को मसीह समाज के लोगों द्वारा आयोजित शोभायात्रा में प्रभु यीशु मसीह के जन्म से जुड़ी अनेक आकर्षक झांकियां सजाई गईं थी। वहीं, तांगे में विराजमान सेंटा क्लाज बच्चों के विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। शोभा यात्रा में शामिल झांकियों में छोटे -छोटे बच्चे यीशु मसीह, मरियम, यूसुफ, मजूसी, राजा हेरोदेस, गड़रियों व स्वर्गदूतों का रूप धारण किए हुए थे। वहीं, चरनी में प्रभु यीशु मसीह की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

शोभायात्रा में कैथोलिक व मैथोडिस्ट गिरिजाघरों के धर्मगुरु, पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में मसीह समाज की महिलाएं, पुरुष व बच्चे शामिल हुए।

  • Related Posts

    “हर श्रद्धालु हमारा मेहमान” – जिलाधिकारी मनीष कुमार

    संजू पुरोहित सम्पादक उत्तर भारत के प्रमुख सिद्धपीठों में शुमार पूर्णागिरि मंदिर का वार्षिक मेला इस वर्ष 27 फरवरी (होलिया एकादशी) से प्रारंभ होकर 15 जून तक लगातार 109 दिनों…

    15 फरवरी से स्व. तेज सिंह लड़वाल मेमोरियल मैदान बनेगा कुमाऊं प्रीमियर लीग 2026 का केंद्र

    संजू पुरोहित सम्पादक खेल प्रेमियों के लिए गर्व का क्षण आने वाला है। लड़वाल स्टेट स्थित स्वर्गीय तेज सिंह लड़वाल मेमोरियल खेल मैदान में 15 फरवरी से पहली बार कुमाऊं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *