80 हजार की घूस लेते बिजली विभाग का जेई गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा

देहरादून: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।आरोपी उपभोक्ता से बिजली कनेक्शन जारी करने और विद्युत भार बढ़ाने के नाम पर 80,000 रुपये की अवैध मांग कर रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई थी कि देहरादून में पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजलीघर में तैनात जेई अतुल कुमार उससे उसकी पत्नी के नाम पर खरीदे गए अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन दिलाने और विद्युत लोड बढ़ाने के एवज में 80 हजार रुपये की मांग कर रहा है।

शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान द्वारा मामले की प्रारंभिक जांच की गई, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद विजिलेंस देहरादून की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप ऑपरेशन तैयार किया। निर्धारित योजना के तहत विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जेई अतुल कुमार को शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    वैशाखी स्नान एंव सद्दभावना सम्मेलन पर चाक-चौबंद रहेगी हरिद्वार पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था

    वैशाखी स्नान एंव सद्दभावना सम्मेलन सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार ऋषिकुल ऑडिटोरियम में मेला ड्यूटी में लगे फोर्स को किया गया ब्रीफ जिलाधिकारी व एसएसपी…

    जिला स्तरीय मल्टी स्टेकहोल्डर प्लेटफॉर्म (MSP), हरिद्वार  द्वारा  – दिनांक 09 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:30 बजे ,गार्डेनिया होटल,सिडकुल में ग्रामीण उद्यम त्वरण परियोजना (REAP-ग्रामोत्थान) द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र द्वारा किया जाएगा ।

    आमंत्रण पत्र जिला स्तरीय मल्टी स्टेकहोल्डर प्लेटफॉर्म (MSP), हरिद्वार  द्वारा  – दिनांक 09 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:30 बजे ,गार्डेनिया होटल,सिडकुल में ग्रामीण उद्यम त्वरण परियोजना (REAP-ग्रामोत्थान) द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *