दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद धार्मिक स्थलों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

दिल्ली में बम ब्लास्ट के बाद जागेश्वर धाम को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा जांच में मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों की कमी और प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था अपर्याप्त पाई गई। अग्निशमन यंत्रों का अभाव भी दिखा। एसएसपी ने डीएफएमडी लगाने के निर्देश दिए हैं। चितई मंदिर में भी सुरक्षा खामियां मिलीं। प्रशासन ने दोनों धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने का आश्वासन दिया है।

गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, सीओ, खुफिया विभाग तथा अन्य एजेंसियों की संयुक्त टीम ने जागेश्वर धाम पहुंचकर सुरक्षा का विस्तृत ऑडिट किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कई गंभीर कमियां सामने आईं। जांच टीम ने पाया कि जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के तहत केवल मुख्य मंदिर परिसर में ही सीसीटीवी कैमरे स्थापित हैं। मंदिर परिसर के बाहर, बाजार क्षेत्र और रामलीला मंच के पास कैमरों की कोई व्यवस्था नहीं है। मुख्य प्रवेश द्वार पर भी सीमित सुरक्षा है और सड़क मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों को ट्रेस करने की कोई व्यवस्था नहीं मिल सकी। धाम परिसर में अग्निशमन यंत्रों का अभाव तथा वॉच टावर न होना भी सुरक्षा जोखिमों को बढ़ाने वाला कारक पाया गया।

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *