अपर सचिव, ग्राम्य विकास विभाग उत्तराखंड द्वारा सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण

हरिद्वार।हरिद्वार जनपद के खानपुर विकासखंड अंतर्गत उजाला क्लस्टर स्तरीय स्वायत सहकारिता समिति द्वारा स्थापित सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट का भ्रमण सुश्री अनुराधा पाल, अपर सचिव, ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी श्री वेदप्रकाश, ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान सुश्री अनुराधा पाल महोदया को यूनिट की स्थापना लागत, उत्पादन क्षमता, वर्तमान उत्पादन स्तर तथा संभावित लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। डीपीएम श्री संजय सक्सेना द्वारा यूनिट की कार्यप्रणाली, मशीनों की उपयोगिता, उत्पाद विकास प्रक्रिया एवं विपणन रणनीतियों के बारे में विस्तृत जानकारी महोदया को दी गई।

सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट में क्लीनिंग, ग्रेडिंग, क्रशिंग, ड्रायिंग, पॉलिशिंग तथा पैकेजिंग हेतु उन्नत मशीनें स्थापित की गई हैं, जिनके माध्यम से स्थानीय महिला समूहों द्वारा गुणवत्तापूर्ण उत्पादन किया जा रहा है। अपर सचिव महोदया ने महिलाओं की सहभागिता और उनकी कार्यकुशलता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की इकाइयाँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने एवं महिला सशक्तिकरण को गति देने में अहम भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने सुझाव दिया कि उत्पादों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने हेतु ब्रांडिंग और मार्केट लिंकज पर विशेष ध्यान दिया जाए। अंत में, महोदया ने ग्रामोत्थान परियोजना की इस पहल को अन्य जनपदों में भी लागू करने की संभावना पर बल दिया।

  • Related Posts

    मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए किसी भी दशा में कूड़ा-कचरा गंगा नदी में न जाए – जिलाधिकारी

    मां गंगा में किसी भी श्रद्धालु  एवं स्थानीय नागरिको द्वारा कूड़ा कचरा कपड़े न फैंके जाए, इसके लिए सभी घाटों पर साइन बोर्ड लगाने के दिए निर्देश जिन घाटों की देखरेख सही…

    राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, बनाई रणनीति

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आगामी 4 जून को प्रस्तावित अल्मोड़ा दौरे को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *